फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी से पहले बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा पर सवाल, पत्र ने मचाई खलबली

Wed, 09 Aug 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
बांकेबिहारी
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को मंदिर प्रबंधन के पास आए एक भक्त के पत्र ने खलबली मचा दी। इसमें दो व्यक्तियों को मंदिर को लेकर संदिग्‍ध बात करते सुना गया। जन्माष्टमी से पहले मिले इस पत्र ने पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रोजाना हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। साल भर में इस मंदिर में भक्तों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंचती है। ठाकुर बांकेबिहारी जी भारत ही नहीं विदेश के भक्तों के लिए भी आस्‍था का केंद्र हैं। 

ऐसे में बीते दिनों दर्शन के लिए आए रामपुर के एक भक्त ने मंदिर के एक गोस्वामी और कुछ संदिग्‍ध लोगों के आपस में बात करने का जिक्र अपने पत्र में किया है। मंदिर की प्रबंध कमेटी को रजिस्टर्ड डाक से भेजे पत्र में भक्त ने लिखा है कि इन लोगों की बातों से लग रहा था कि जन्माष्टमी या उससे पूर्व के भीड़ भाड़ वाले दिनों में कोई अनहोनी घटना की संभावना है। 
विज्ञापन


इस पत्र की प्रतिलिपि एसएसपी मथुरा और मंदिर प्रशासक मथुरा मुंसिफ को भी भेजी गई। भक्त ने मामले में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग के साथ बांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा को लेकर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें