मैनपुरी। देशभर में 26 जुलाई को आज कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इस विजय के अवसर पर हर बार की तरह इस बार भी ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप भी रक्तदान करके शहीदों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन 26 जुलाई (मंगलवार) को सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर में शामिल होकर आप भी रक्तदान करके महादानी बन सकते हैं। आपके द्वारा दिया गया रक्त कैंसर, थैलेसीमिया, गर्भवती महिला, लावारिस मरीजों समेत अन्य जरूरतमंदों के इलाज में निशुल्क उपयोग किया जाएगा। फाउंडेशन महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी करेगा।
सीएमएस डॉ. एम लाल ने बताया कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है, बल्कि हेपेटाइटिस, मलेरिया, एचआईवी समेत पांच बीमारियों की जांच भी निशुल्क हो जाती है। साथ ही हमें दूसरों की जान बचाने का अवसर मिलता है।