फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी में फंसे 15 फीसदी से कम उपभोक्ताओं ने कराया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बिजली विभाग की वन टाइम सेटेलमेंट योजना का लाभ लेने के लिए चोरी के मामलों में पकड़े जाने के बाद कानूनी कार्रवाई झेल रहे लोग रुचि नहीं दिखा रहे। पिछले एक महीने में 15 फीसदी से भी कम उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर अपना बकाया चुकाया है। विभाग अब ऐसे बकाएदारों के घरों पर विशेष दस्तक अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। कोशिश यह है कि ऐसे लोगों को प्रेरित किया जाए कि वह स्कीम का लाभ लेकर बिना जुर्माना व ब्याज के अपना बकाया जमा करा दें और दर्ज प्राथमिकी व कानूनी प्रक्रिया को विराम दिया जा सके। आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने कहा कि उपभोक्ता जितनी जल्दी बकाया चुकाएंगे, उन्हें उतना ज्यादा वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने लोगों काे बकाये पर ब्याज माफी के साथ मूल धन पर विशेष छूट की योजना शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें