फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चोरी करते हुए पुलिस ने पकड़ा हॉकर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गैस एजेंसी के मालिक द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने एक हॉकर को गैस चोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बा में इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह से उपभोक्ताओं द्वारा दो से चार किलो तक गैस कम मिलने की शिकायत की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने सूचना पर काशीराम कालोनी में गैस सप्लाई करने गए युवक को हिरासत में ले लिया। जब सिलिंडर का वजन किया तो कम गैस पाई गई। पूछताछ में कर्मचारी ने बताया कि सिलिंडर में पानी मिलाकर वजन पूरा करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस सप्लाई करने वाले युवक को थाने ले गई। हॉकर ने अपना नाम राजू निवासी मोहल्ला मोहम्मद सईद बताया। पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें