फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेंदुए के हमले घायल वृद्धा ने तोड़ा दम

Thu, 23 Mar 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के गांव नगला मढ़ी में 17 दिन पूर्व तेंदुआ के हमले की शिकार हुई वृद्धा ने दम तोड़ दिया। तेंदुआ के हमले की घटना को लेकर ग्रामीण अभी भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

तेंदुआ के हमले की शिकार वृद्धा श्यामादेवी 5 मार्च की रात्रि उस समय हुईं जब वह घेर में भतीजे के साथ सो रहीं थीं। रात्रि के समय तेंदुआ ने आकर हमला कर दिया। चीखपुकार पर ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ भाग गया। हमला करने वाला जानवर तेंदुआ ही था यह आज तक वन विभाग स्पष्ट नहीं कर सका। जिससे इलाके में तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों के बीच दहशत है। ग्रामीण हमला करने वाले जानवर को तेंदुआ ही बता रहे हैं। वृद्धा को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ ले जाया गया। 15 मार्च तक लगातार अलीगढ़ में इलाज चलता रहा। हालत में सुधार देखकर परिजन वृद्धा को वापस घर ले आए। अचानक महिला की तबीयत फिर खराब हो गई और महिला को एटा उपचार के लिए परिजन ले गए। एटा के चिकित्सकों ने वृद्धा में रेबीज का असर बताया। परिजन महिला को फिर अलीगढ़ ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी। परिजन घर वापस ले आए। बृहस्पतिवार की दोपहर को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें