बाह। ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस बाह में शनिवार को हुई सीआईएससीई बोर्ड के विद्यालयों की मंडलीय शतरंज चैंपियनशिप में बाह की लेक्षा, आगरा की गौरिका माहेश्वरी एवं अन्वी बंसल ने अपने वर्ग में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में आगरा मंडल के 13 विद्यालयों के 131 प्रतिभागियों ने रणनीति, चाल एवं मस्तिष्क के खेल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
14 वर्ष बालिका वर्ग में बाह की लेक्षा प्रथम, आगरा की निष्ठा अम्बेश द्वितीय, बाह की एंजेल तृतीय रही। 17 वर्ष बालिका वर्ग में आगरा की गौरिका माहेश्वरी प्रथम, कारुण्या मित्तल द्वितीय, सान्वी चौधरी तृतीय रहीं, जबकि 19 वर्ष बालिका वर्ग में आगरा की अन्वी बंसल प्रथम, धानी दौनेरिया द्वितीय, ऐलेना जैन तृतीय रही। 14 वर्ष बालक वर्ग में आगरा के अनुराज विश्वकर्मा प्रथम, अनिरुद्ध गोयल द्वितीय, बाह के सूर्यांश भदौरिया तृतीय रहे। 17 वर्ष बालक वर्ग में आगरा के श्लोक जैन प्रथम, हर्षित द्वितीय, क्षितिज सिंह तृतीय रहे। जबकि 19 वर्ष बालक वर्ग में आगरा के देवांश गुप्ता प्रथम, संकल्प गुप्ता द्वितीय, धैर्य गोयल तृतीय रहे। निर्णायक फिडे ऑर्बिटर राणा प्रताप रहे। मुख्य अतिथि आशुतोष नेहरू, रामसेवक शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा, प्रबंधक अभिषेक पाठक, नीरज कुमार, रवी सिंह, सौरभ गोस्वामी, गजेन्द्र सिंह, गणेश शर्मा विद्यार्थी, विनायक भारद्वाज आदि रहे।