फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज लेखपालों का कार्य बहिष्कार, समाधान दिवस में नहीं होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लंबित मांगों को लेकर शनिवार को लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। जिले की सभी तहसीलों के एसडीएम को ज्ञापन देकर शनिवार को होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल नहीं होने और धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले में 103 लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का कार्य छोड़ दिया है। लेखपाल 22 सितंबर को अपना रिकॉर्ड कार्यालय में जमा कर चुके हैं। इससे 10 दिन से करीब 200 गांवों का कार्य प्रभावित होने से लोग परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदर तहसील के सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रेड-पे विसंगति, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति समेत हमारी कई मांगें लंबित हैं। इसी के विरोध में शनिवार सुबह 10 से 2 बजे तक धरना देंगे। इसके बाद मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें