फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपालों ने छोड़ा अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज, बाह के 70 से ज्यादा गांव होंगे प्रभावित

विज्ञापन
बाह: बाह में लेखपालों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज छोड़ा - फोटो : 1
विज्ञापन
बाह। वेतन विसंगति एवं पदोन्नति आदि 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने प्रदेश के प्रमुख सचिव को एसडीएम बाह विनोद कुमार के माध्यम से ज्ञापन भेज कर अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज छोड़ने का ऐलान किया था। मंगलवार को लेखपालों ने चार्ज छोड़ दिया।
विज्ञापन

चार्ज छोड़ने वाले लेखपालों में प्रवीन कुमार, सत्यप्रकाश, सुमित यादव, शिवानी, राहुल, कार्तिकेय तोमर ने रेहा, करकौली, विप्रावली, सबोरा, उटसाना, मानिकपुरा, पिढौरा, रामपुर चन्द्रसेनी, भदरौली, बासौनी, जरार, फतेहपुरा, बिक्रमपुर के लेखपाल शामिल हैं। अतिरिक्त चार्ज छोड़े जाने से बाह तहसील के 70 से ज्यादा गांवों के राजस्व से जुड़े काम प्रभावित होंगे।

प्रभावित होंगे ये काम
- विरासत, अंश संशोधन, खतौनी संशोधन, नाम संशोधन का काम प्रभावित होगा। आईजीआरएस की राजस्व से जुड़ी शिकायतें एवं पैमाइश के काम प्रभावित होंगे। दूसरे खाद-बीज के लिए खतौनी सत्यापन के लिए किसान परेशान होंगे। सत्यापन के अभाव में सरकारी खाद-बीज के लाभ से किसान वंचित रहेंगे।
विज्ञापन


ये हैं मांगें
- गृह जनपद में स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी किए जाने, लेखपाल प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किए जाने, भत्तों में संशोधन किए जाने, ग्राम सचिवालय के रोस्टर का विरोध किए जाने, तकनीकी पद का दर्जा दिए जाने, वेतनमान व ग्रेड पे की विसंगति दूर किए जाने, अतिरिक्त भार से मुक्ति दिए जाने आदि।



वर्जन-
लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र के बस्ते जमा किए हैं। शासन स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श हो रहा है। जल्द ही समाधान की उम्मीद है।- संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, तहसीलदार बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें