फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लेखपालों ने ठप किए ऑनलाइन काम, जाति-निवास और आय प्रमाणपत्र के लिए भटके लोग

Fri, 09 Oct 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की सदर तहसील में लेखपालों के ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार से जाति, मूल निवास, आय और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों से जुड़े काम प्रभावित हुए। आंगनबाड़ी भर्ती, छात्रवृत्ति और कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा तहसील सदर में लेखपालों ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया। तहसील पहुंचने वाले शहर के लोगों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समस्या हुईं।
विज्ञापन


सदर तहसील में 48 लेखपाल राजस्व क्षेत्र हैं। इनमें 165 शहरी बड़े क्षेत्र और गांव शामिल हैं। हर रोज सैकड़ों की संख्या में ऑनलाइन कार्य आते हैं। इनमें मुख्य रूप से जाति, मूल निवास, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के साथ-साथ आईजीआरएस का ऑनलाइन कार्य होता है। इस समय आंगनबाड़ी भर्ती, छात्रवृत्ति, प्रवेश आदि प्रक्रियाओं के लिए बड़ी संख्या में युवाओं को इन प्रमाण पत्र की जरूरत हैं। लेकिन लेखपाल के कार्य बहिष्कार से लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी।

कॉलेज में प्रवेश के लिए हाल ही का बना जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र मांगे हैं। तीन दिन पहले आवेदन किया था। लेखपाल की रिपोर्ट लगवाने के लिए आया था। यहां मालूम चला ये कार्य बहिष्कार पर हैं। -आशीष कुमार, सिकंदरपुर
विज्ञापन


आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जरूरत पड़ रही है। लेकिन तहसील पर आकर मालूम चला कि ऑनलाइन आवेदन पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। - राधिका, बाबरपुर

लेखपाल संघ की आठ सूत्री मांग है। उनके पूरे होने तक लेखपाल कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। आंदोलन क्रमबद्ध तरीके से तेज होता जाएगा। थाने में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे।- जितेंद्र चौधरी, मंत्री, लेखपाल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें