फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान द्वारा अपने खेत में पराली जलाने पर क्षेत्रीय लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सहावर। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा लगातार खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर नजर रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सहावर अशोक कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त के बावजूद तहसील सहावर के ग्राम सैलई में होरी लाल पुत्र लाखन सिंह द्वारा 12 अक्टूबर अपने खेत में पराली जलाई गई।
विज्ञापन

जबकि क्षेत्रीय लेखपालों को पूर्व में भी किसानों को जागरूक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। पराली जलाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल क्षेत्र सैलई तहसील सहावर राजेश बाबू को लापरवाही बरतने, अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में लेखपाल को भूलेख अनुभाग तहसील सहावर से संबद्ध कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिये तहसीलदार सहावर जांच अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें