फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में अविवादित फौती दर्ज करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी एसडीएम और लेखपाल के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने क्षेत्र में दबाव मुक्त होकर काम करें। वे अविवादित फौती को 13 दिन में हर हाल में दर्ज करा दें। मामला लंबित होनेे पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि लेखपाल अपने क्षेत्र के विवादित प्रकरणों की सूची तैयार करके संबंधित थाने में अवश्य दें। भूमि विवाद की पैमाइश पुलिस की मौजूदगी में कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि लेखपाल पट्टे की जमीन पर से तत्काल कब्जा हटवाने के साथ ही आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने लेखपालों को फर्जी निस्तारण न करने के भी निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील में अच्छा कार्य करने वाले पांच लेखपालों को विशेष प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
वहीं, सबसे खराब काम करने वाले पांच लेखपालों के गांव में जाकर समीक्षा की जाएगी। बैठक में सीडीओ ईशा प्रिया, एडीएम बी.राम, एसडीएम ऋषिराज, रतन वर्मा, सुधीर कुमार, राम सकल मौर्य, अनूप कुमार, अनिल कटियार, तहसीलदार मनोज कुमार राय, अजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें