फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा के जलस्तर में आई पांच सेंटीमीटर की कमी, हरिद्वार से बढ़ा प्रवाह

विज्ञापन
गंजडुंडवारा के कादरगंज क्षेत्र में बहता गंगा का जलस्तर ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कछला ब्रिज पर रविवार को जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी आई, लेकिन हरिद्वार से गंगा में प्रवाह बढ़ा दिया गया। इससे दो दिन के बाद जलस्तर में पुन: वृद्धि होगी। जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर तटीय इलाके के ग्रामीण चिंतित हैं। क्योंकि पटियाली इलाके के निचले ग्रामीण इलाकों तक गंगा के पानी की दस्तक पहुंचने लगी है। नगला नरपत के इलाके में गंगा का पानी भर गया है।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार से करीब सात हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया। बिजनौर से नरौरा की ओर डिस्चार्ज बढ़ाए जाने से बिजनौर पर रविवार को पानी कम हुआ, लेकिन सोमवार को बिजनौर का प्रवाह बढ़ जाएगा। इससे एक दिन बाद कछला तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है। गंगा के पानी का सर्वाधिक असर पटियाली इलाके के नगला नरपत, मूंझखेड़ा, नगला जयकिशन, नगला दुरजन, नगला हंसी व आस पास के ग्रामीण इलाकों तक है। यहां गंगा की खादर व निचले इलाकों में पानी भर गया है। खेतों की फसलों में पानी भरा हुआ है। इससे फसलों में क्षति हो सकती है। नगला नरपत में आबादी के बाहरी इलाके तक पानी पहुंच गया है। यहां ग्रामीणों के सामने पशुओं के बांधने की दिक्कत है। ग्रामीणों ने अपने पशु सड़क किनारे ऊंचे स्थान पर बांध दिए हैं। वहीं पानी के कारण खेतों से चारा लाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। गंगाघाटों पर बढ़े हुए जलस्तर के कारण कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रावण मास का अंतिम सोमवार होेेने के कारण कांवड़िये भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जगह जगह पानी व दलदल के कारण कांवड़िये भी परेशान हुए।

बैराजों से पानी का प्रवाह-
हरिद्वार बैराज से- 94939 क्यूसेक बिजनौर बैराज से-56593 क्यूसेक नरौरा बैराज से- 77369 क्यूसेक कछला ब्रिज- 162.33 मीटर के निशान पर

- गंगा के जलस्तर में पांच सेेंटीमीटर की कमी आई है। उतार चढ़ाव का क्रम इसी तरह चलेगा। जिले का कोई भी आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं है। गंगा की खादर में ही पानी पहुंचा है- प्रदीप विमल, एसडीएम, पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें