फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल पकड़ा

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल वीरेंद्र सिंह ।
विज्ञापन
सोरोजी। अलीगढ़ एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को बृहस्पतिवार को शाम के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लेखपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेखपाल वीरेंद्र सिंह ने सिरावली निवासी किसान सौरभ पाठक से जमीन की पक्की नाप कराने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद 15 हजार में मामला तय हो गया। किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इसके बाद विभाग के इंस्पेक्टर देेेेवेंद्र सिंह ने किसान को 15 हजार रुपये दिए। किसान ने लेखपाल को रिश्वत के लिए रुपये देने को बुला लिया। लेखपाल जब निर्धारित स्थल पर पहुंचे तो उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लेखपाल को सोरोंजी थाने ले जाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। किसान ने बताया कि एसडीएम ने पक्की नाप कराने के आदेश भी जारी कर दिए थे। इसके बाद भी लेखपाल रिश्वत मांग रहे थे। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर ने बताया कि कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें