फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक, संयोजक मिलकर भी नहीं जुटा पाए भीड़

Sat, 09 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने शुक्रवार को शहर के पांच थानों का घेराव किया। पहले दिन अधिकांश थानों पर प्रभावी प्रदर्शन नहीं हो सका। स्थिति ये थी कि थाना छत्ता पर अपेक्षाकृत भीड़ नहीं पहुंची। यहां के घेराव की कमान प्रदर्शनों के संयोजक प्रमोद गुप्ता और विधायक योगेंद्र उपाध्याय पर थी। ऐसी ही स्थिति थाना एमएम गेट की रही। वहीं, वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन वर्तमान महानगर पदाधिकारियों के प्रदर्शनों की अपेक्षा अधिक सफल रहे।
विज्ञापन

एमएम गेट थाना में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और अनिल महाजन के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। अश्वनी वशिष्ठ, श्याम सुंदर माहौर, राजेश अग्रवाल, हरेंद्र शर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। थाना छत्ता पर घेराव के दौरान विधायक ने कहा कि यहां पर व्यापारी वर्ग की सबसे ज्यादा समस्याएं हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान महानगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, डब्बू पंडित, विनोद गोयल, मनोज शर्मा, दिलीप बनर्जी, रामनरायन जैन, सुनील मंत्री, जीतू, महेश जैन मौजूद रहे। सिकंदरा थाने पर पूर्व महानगर अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, अपर्णा सिंह, अनिरुद्ध भदौरिया, विजय भदौरिया, डा. पार्थ सारथी ने प्रदर्शन किया। थाना रकाबगंज में प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे और महिला थाना में अंजुला माहौर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। बेबी रानी मौर्य, निर्मला दीक्षित, संध्या जोशी, मंजू बंसल, ऊषा शर्मा, अशोक पिप्पल, अशफाक सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें