फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाली की करतूत: पति को अस्पताल में छोड़ा, इलाज का पैसा लेकर फरार हुई पत्नी और ससुरालीजन

Thu, 14 Sep 2023 11:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति को अस्पताल में छोड़कर पत्नी व ससुरालीजन इलाज का पैसा लेकर फरार हो गए। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की। मामले में पत्नी संग चार  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पति के हृदय में वाल डलवाने के लिए एकत्रित की गई लाखों की धनराशि को पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने हड़प लिया। साथ ही घर पर उसकी मां के पास रखे चार लाख रुपये के आभूषण लेकर पत्नी समेत ससुरालीजन फरार हो गए। उपचार के बाद घर आने पर पति ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव नगला नैनसुख निवासी ओमवीर की शादी सात साल पहले बलुंदशहर निवासी प्रीती के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बच्चियां हर्सी (5) एवं पूर्वी (3) हैं। ओमवीर के सीने में कुछ दिनों पहले ही अचानक दर्द उठा था। चिकित्सक ने उसे हृदय में वाल डलवाने के लिए बोला था। उस दौरान उसके पास रुपये का इंतजाम नहीं था। जिसके चलते पीड़ित ने अपने पिता से 2.10 लाख रुपये एवं फिरोजाबाद बघेल कालोनी निवासी प्रमोद से एक लाख रुपये इलाज के लिए लिए थे। 

जानकारी होने पर ससुराल पक्ष से पीड़ित की सास कुसुमा, ससुर जयवीर सिंह एव साला प्रदीप भी शिकोहाबाद आ गए। पत्नी समेत उक्त सभी ससुराल पक्ष के लोग ओमवीर को उपचार के लिए हृदय रोग संस्थान कानपुर ले गए थे। जहां उपचार के दौरान 18 जुलाई को पीड़ित ने सभी रुपये सास एवं साले को दे दिए। रुपये लेने के बाद उक्त सभी लोग पीड़ित को अस्पताल में छोड़कर रुपये लेकर फरार हो गए। जिसके चलते पीड़ित के पिता ने विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर से बात करके विधायक निधि से बमुश्किल पीड़ित का उपचार कराया। जब ओमवीर उपचार करवाकर घर पहुंचा, तो जानकारी हुई कि पत्नी समेत उक्त सभी लोग उसकी मां से घर पर रखे हुए तकरीबन चार लाख रुपये के आभूषण भी अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


पीड़ित के ससुराल पक्ष से जानकारी करने पर उन्होंने पीड़ित से धेवतियों के भविष्य के इंतजाम के लिए सभी रुपये एवं आभूषण ले जाने की बात कहकर फोन रख दिया। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें