फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्ट्रांग रूम के कंट्रोल रूम की एलईडी हुई बंद, कांग्रेसियों ने किया हंगामा

Wed, 22 May 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खेरागढ़ में मतगणना स्थल मंडी समिति में स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की एलईडी बंद हो गई। इसके बाद हंगामा हो गया। सूचना पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि प्लग जलने से एलईडी स्क्रीन बंद हो गई थी, लेकिन रिकार्डिंग जारी रही। इसके बाद मामला शांत हो सका। 

 
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी मतगणना स्थल मंडी समिति में स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की एलईडी बंद हो गई। सूचना पर पहुंचे कांग्रेसियों ने हंगामा किया। सपा-कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भी पहुंच गए।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कैमरों से निगरानी के लिए मंडी में कंट्रोल रूम बना हुआ है। जहां एलईडी स्क्रीन लगी हैं। मंगलवार दोपहर को एलईडी बंद हो गई। प्रत्याशी ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर कैमरों की जानकारी ली। बताया कि एलईडी का प्लग जल गया था। जिसके कारण कुछ देर एलईडी बंद रहीं। लेकिन, यूपीएस से कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग में कोई रुकावट नहीं आई है। सीसीटीवी कैमरों से रिकार्डिंग जारी रही। सभी कैमरों की रिकार्डिंग प्रत्याशी को दिखाई है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हो गए।

खेरागढ़ मंडी में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रांग रूम बने हुए हैं। जिनमें ईवीएम, बैलिट यूनिट और वीवी पैट मशीनें रखी गई हैं। सात मई को आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान हुआ था। 4 जून को मतगणना होगी। मंडी समिति में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है। हर आने-जाने वाले पर 24 घंटे नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें