फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में सात माह के बाद सप्ताह में दूसरे दिन लगी लेदर हाट, 50 लाख का हुआ कारोबार

Tue, 20 Oct 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • लॉकडाउन से पूर्व होता था लेदर हाट में एक करोड़ कारोबार
  • दो माह पूर्व केवल शुक्रवार को ही हाट लगाने की अनुमति दी थी
  • कारोबारियों की मांग पर दूसरे दिन भी हाट लगाने की अनुमति मिली
विज्ञापन
लेदर हाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में सात माह के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार हफ्ते में दूसरे दिन सोमवार को भी लेदर हाट लगने की शुरुआत हो गई। करीब 1200 कारोबारियों ने हाट में अपना समान लगाया। पहले दिन 500  ग्राहकों ने अनुमानित 50 लाख रुपये की खरीदारी की। लॉकडाउन से पहले की तुलना में खरीदारी का यह आंकड़ा करीब 50 फीसद रहा।

विज्ञापन


कारोबारियों का दावा है कि बुद्ध विहार चक्की पाट में पिछले 500 वर्षों से हाट संचालित हो रही है। सोमवार और शुक्रवार को जूते और जूता बनाने की सामग्री आदि सामान की बिक्री होती है। कोरोना संक्रमण के चलते साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगा दी गई थी। 


दो माह पूर्व केवल शुक्रवार को ही हाट लगाने की अनुमति दी थी। कारोबारियों की मांग पर दूसरे दिन भी हाट लगाने की अनुमति दे गई। सोमवार को सुबह 6 बजे से कारोबारियों ने काम की शुरुआत कर दी। 11 बजे तक काम चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की तुलना में आधा कारोबार
जूता दस्तकार फेडरेशन के अध्यक्ष भरत सिंह थप्पल ने बताया कि करीब 1200 व्यापारियों ने हाट में काम किया। करीब 500 ग्राहकों ने औसतन 50 लाख की खरीदारी की। यह लॉकडाउन से पूर्व की तुलना में आधा कारोबार है। कारण पहला दिन था। 

आगे और बिक्री बढ़ेगी
कारोबारी कौशल कुमार ने कहा कि दूसरे दिन भी हाट लगने से काफी राहत मिली है। पूर्व में एक ही दिन हाट लग रही थी। अब अधिक से अधिक संख्या में ग्राहकों का आवागमन होगा। आगे और बिक्री बढ़ेगी।

लेदर हाट में सामान सस्ता
ग्राहक जितेंद्र ने कहा कि लेदर हाट से काफी कम कीमत में सामान मिल जाता है। बाजार के मुकाबले यहां लगभग 40 फीसद तक का फर्क पड़ता है।

सभी वैरायटी मिल जाती हैं
ग्राहक विजय कुमार ने कहा कि हाट में जूता बनाने की सभी वैरायटी मिल जाती है। जिससे अन्य बाजारों में भटकाव नहीं होता है और समय बचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें