मैनपुरी। बेसिक शिक्षकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए जल्द स्कूलों में लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश प्राप्त होने के बाद बीएसए ने जिले के प्रधानाध्यापकों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। 2186 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रथम चरण में प्रशिक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
दो दिन पूर्व निदेशक स्कूली शिक्षा के साथ ऑनलाइन हुई प्रधानाध्यापकों की बैठक में शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। निदेशक स्कूली शिक्षा ने बीएसए को निर्देश दिए कि स्कूल लीडरशिप डबलपमेंट प्रोग्राम के लिए जिले के प्रधानाध्यापकों को पूरी तरह से तैयार रखा जाए।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय विकास योजना के विभिन्न घटकों से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। दीक्षा पोर्टल पर 20 ई- मॉडयूल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अनुसार
हर साल उपलब्ध कराई जाती है धनराशि
विभागीय अफसरों का कहना है कि विद्यालय विकास योजना के लिए हर साल स्कूलों को 50 हजार से लेकर ढाई लाख तक की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस धनराशि से विद्यालयों का विकास कराया जाता है, लेकिन शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता के अभाव के कारण विद्यालय का विकास उचित नहीं हो पाता है। विद्यालय का उचित विकास किया जा सके इसी के तहत उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रधानाध्यापकों को पूरी तैयारी कराएं। जो लोग दीक्षा पोर्टल संचालित नहीं कर रहे हैं उन्हें उससे जुड़वाया जाए।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए