फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन कर स्टांप मंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में खेरागढ़ तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की जा रही है। सोमवार को वकीलों के साथ हड़ताल में शामिल स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक, टाइपिस्टों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर स्टांप एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल का पुतला जलाया। हड़ताल के चलते तहसील में दिनभर कामकाज ठप रहा और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिओम सिकरवार, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, सचिव रामवीर सिकरवार ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें