फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रजिस्ट्रार कार्यालय पर वकीलों ने ताला डालकर किया प्रदर्शन, बाह में ई-रजिस्ट्री के विरोध में कलमबंद हड़ताल जारी

विज्ञापन
बाह: ई-रजिस्ट्री के विरोध में कलमबंद हड़ताल, सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाह। ई-रजिस्ट्री के विरोध में बृहस्पतिवार को बाह के वकीलों ने कलमबंद हड़ताल कर दी। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट के न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

बाह में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने वाले यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा प्रदेश सरकार की ओर से रजिस्ट्री प्रक्रिया का ऑनलाइन निजीकरण दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की आजीविका से खिलवाड़ है। सरकार रोजगार छीनने वाले फैसले को वापस ले। बैनामा की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए। बार एसोसिएशन बाह एवं सिविल बार बाह भी हितों पर कुठाराघात करने वाले ई-रजिस्ट्री के विरोध में शामिल हैं। रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी होने से बैनामा कराने वाले एवं न्यायिक कार्य का बहिष्कार होने से वादकारी दिन भर परेशान रहे। इस दौरान अश्वनी शर्मा, सुशील भदौरिया, मुदस्सिर हुसैन, अजय पचौरी, वीरेश तिवारी, वसीम पठान, प्रेम सिंह यादव, सुरेश चंद शर्मा, अखिल प्रताप सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें