फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साथी की मौत के बाद वकीलों ने नहीं किया काम

Tue, 06 Jun 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी की मौत के बाद वकीलों ने नहीं किया काम
विज्ञापन

मैनपुरी। दीवानी में वकालत करने वाले जितेंद्र यादव उर्फ रवि की मौत के बाद मंगलवार को दीवानी में वकीलों ने काम नहीं किया। शोकसभा करने के बाद दीवानी के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
थाना दन्नाहार के गांव जसंवतपुर निवासी जितेंद्र सिंह यादव उर्फ रवि शहर के मोहल्ला ट्रांसपोर्ट नगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। वह तीन महीने से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते सोमवार की रात ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आवास पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में वकीलों ने शोकसभा करके न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के सचिव संतोष यादव ने इस संबंध में जिला जज को सूचना भी भेज दी। दूसरे गुट के अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की अध्यक्षता में भी शोक प्रस्ताव पारित किया गया। वकीलों के न्यायिक काम नहीं करने से वादकारी केवल तारीखें लेकर ही लौट गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें