दीवानी की दीवार के किनारे अधिवक्ताओं ने पक्का निर्माण कर और टीनशेड डालकर चेंबर बना लिए हैं। इन चेंबरों को नगर पालिका कर्मचारियों ने रविवार की रात ढहा दिया। सोमवार की सुबह अधिवक्ता चेंबर पर पहुंचे तो तोड़फोड़ देखकर हंगामा किया जाने लगा।
अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चेंबर तोड़े जाने की शिकायत की। अधिवक्ताओं ने हड़ताल के मामले में चेंबर तोडने का मुद्दा भी शामिल कर लिया है।
पालिका कर्मियों की ओर से अधिवक्ताओं के तोड़े गए चेंबर के विरोध में जल कल विभाग में खड़े सरकारी वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। अधिवक्ता चेंबर तोड़े जाने से नाराज हैं और चेंबर निर्माण कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।