फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता अकरम अंसारी अपहरण के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, इनामी बदमाश को लगी गोली

Fri, 10 Jul 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़
  • 25 हजार के इनामी के पैर में गोली लगी
विज्ञापन
एनकाउंटर की जगह पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी के अपहरण के मामले में फरार 25 हजार के इनामी मुख्य अपहरणकर्ता समुद्र सिंह को गुरुवार रात को सिकंदरा के जेसीबी चौराहे से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन


आगरा में रहेगी तीन दिन पूर्ण तालाबंदी, आपातकाल के लिए वेंडर्स, खुलेंगी केवल ये दुकानें

फिरोजाबाद के राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम अंसारी तीन फरवरी को बोदला में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। इसके बाद ऑटो से सिकंदरा पहुंचे थे। यहां से भगवान टाकीज चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था। इसके बाद 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 15 लाख लेने के बाद अधिवक्ता को मुक्त करने के लिए बदमाश राजी हो गए थे।  

अपहृत को मुक्त कराने के लिए 20 टीमों को लगाया गया था। 14 दिन तक पुलिस टीम बीहड़ में खाक छानती रही थी। पुलिस ने धौलपुर से अधिवक्ता को मुक्त कराया था। छह आरोपियों को भी गिररफ्तार किया गया था। इनमें सुरेंद्र, उग्रसेन, लाखन, हनुमंत दास थे। गैंग का मुख्य सरगना समुद्र सिंह फरार था। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। समुद्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना थी कि समुद्र सिंह आने वाला है। इस पर घेराबंदी कर ली गई। औद्यौगिक क्षेत्र के जेसीबी चौराहे पर बदमाश की घेराबंदी कर ली गई।

वह बुलेट बाइक से आया था। पुलिस के रोकने पर फायरिंग करने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें समुद्र को पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

अधिकारी पहुंचे सूचना पर 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ हरीपर्वत मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश अपहरण के मामले में फरार था। उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। बदमाश के पास से तमंचा, दो खोखे और बाइक बरामद की गई है। 

इनामी अपराधियों की धरपकड़ का अभियान तेज
कानपुर की घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ का अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को ही दिन में इरादत नगर में गैर इरादतन हत्या, सदर में चोरी, खंदौली में अपहरण, शमसाबाद में हत्या के आरोपी पकड़े गए। अब रात में अपहरण का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार रात को ताजगंज में दो बदमाश पकड़े गए थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें