फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर बाह का प्रदीप दिल्ली में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली क्राइम ब्रांच एवं राजस्थान पुलिस ने 16 जनवरी को उत्तम नगर से लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर बाह के पक्की तलैया क्षेत्र निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, मार्च 2025 में लॉरेंस विश्नोई गैंग ने राजस्थान के श्री गंगानगर के व्यवसायी से 4 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू ने मई 2025 में व्यवसायी के घर पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी।
विज्ञापन

इस मामले में श्री गंगानगर के जवाहर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू फिर से सक्रिय हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही बाह में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले जनवरी 2023 में लॉरेंस विश्नोई गैंग ने जयपुर के जी क्लब एवं होटल डेज के मालिक अक्षय गुरनानी पर हमला कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। चिट्ठी फेंककर शूटर भाग गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद जैतपुर में आकर छिपे थे।
एसओजी जयपुर ने स्थानीय पुलिस की मदद से 31 जनवरी 2023 को लॉरेंस विश्नोई गैंग के चार शूटर बीकानेर के जयप्रकाश उर्फ जेपी, ऋषभ उर्फ यश चंद्र रजवार, पक्की तलैया बाह के प्रदीप, बड़ागांव, बाह के भूपेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया था। प्रदीप की फिर से हुई गिरफ्तारी के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आसपास के लोग सकते में आ गए हैं। गैंग में और भी लोगों के जुड़े होने के अंदेशे के साथ सहम गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को थी तलाश
पुलिस ने बताया कि प्रदीप शर्मा की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में काम कर रहा था। पूर्व में गिरफ्तारी के बाद वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। मगर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कार्रवाई की गई। उससे पूछताछ में कई और जानकारी हाथ लग सकती है। उसकी गिरफ्तारी के बाद परिजन भी घर पर ताला लगाकर चले गए हैं। उनके बारे में आसपास के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें