फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: विधि के छात्र इस तारीख तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म, बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों को कल तक का मौका

Wed, 06 Oct 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने फार्म भरने की तारीख बढ़ाई, बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र कल तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विधि के छात्रों को राहत दी है। एलएलबी और बीएएलएलबी के परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्र 11 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ बीएएलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ष के परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए छात्रों को अवसर दिया गया है। वहीं जो छात्र-छात्राएं वर्ष 2020 की एलएलबी तृतीय और बीएएलएलबी पंचम वर्ष की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह भूतपूर्व परीक्षा के आवेदन फार्म भरने के लिए अर्ह हैं। ऐसे छात्र भी अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना होगा
धर्म समाज कॉलेज, अलीगढ़ के बीएएलएलबी चतुर्थ वर्ष के वह छात्र जो 7 वर्ष पूरा होने के बाद भी परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। ऐसे छात्र भी 25 मार्च को हुई परीक्षा समिति के निर्णय की कड़ी में अपना परीक्षा फार्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना होगा।
विज्ञापन


बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र कल तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड द्वितीय वर्ष-2021 के संस्थागत, भूतपूर्व परीक्षा के छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर सात अक्तूबर कर दी गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक परीक्षा फार्म भरने के लिए यह आखिरी अवसर दिया गया है। वंचित छात्र परीक्षा फार्म भरना सुनिश्चित कर लें। 
वहीं बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 11 अक्तूबर से प्रस्तावित है। जो भी छात्र-छात्राएं किसी कारण से परीक्षा की फीस नहीं जमा कर पाए हैं, वह सात अक्तूबर तक फीस जरूर जमा कर दें। परीक्षा की फीस जमा नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र जारी नहीं किए जाएंगे। न ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए संबंधित छात्र, कॉलेज के प्राचार्य व प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

जान ले रहा बुखार: आगरा में बुखार से पांच बच्चों की मौत, मंडल में 12 ने तोड़ा दम
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें