फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द बनाए रखने में सभी धर्मगुरू करें पूर्ण सहयोग-जिलाधिकारी

विज्ञापन
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में सभ्रांत नागरिकों के साथ शांति कमेटी में बोलती डीएम हर्षिता माथु - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डीएम हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा तथा 10 जून को जुमे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं से सीधा संवाद करते हुए उनसे सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दोनों अवसरों एवं अन्य दिनों में भी आपसी सौहार्द, भाईचारा, अमन चैन, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी सहयोग करें। कानपुर की घटना के दृष्टिगत संवेदनशीलता बढ़ गई है। यद्यपि जनपद में अभी तक ऐसी कोई समस्या नहीं है। सभी धर्मगुरु अपने अपने समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपकी यह जिम्मेदारी है कि युवाओं को गलत बातों से दूर रखें। जब बच्चों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होती है तो उनका भविष्य खराब हो जाता है। अगर आपकी जानकारी में कोई अप्रिय घटना की सूचना आती है, या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाली कोई पोस्ट संज्ञान में आती है तो लोगों को समझाएं और तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं। झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत भी विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी यातायात नियमों का पालन करें। लोगों ने गंगा दशहरा पर हरिपदी कुंड में किसानों द्वारा नहर काटने के कारण कम पानी आपूर्ति की बात रखी गई और निर्बाध जल आपूर्ति कराने के लिए अनुरोध किया गया।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की प्रत्येक पोस्ट पर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किस पोस्ट को कितने लोगों ने लाइक किया इसका भी पूरा विवरण यहां रखा जाता है। बैठक में समस्त वर्गों के धर्मगुरु तथा संभ्रांत व्यक्ति एवं सभी उपजिलाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें