फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक हजार नीम सीड बॉल का प्रक्षेपण

विज्ञापन
नीम सीड बॉल तैयार करते और जंगल में डालते हुए फतेहपुर सिकरी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक हजार नीम सीड बॉल (बीज गोला) का विभिन्न स्थानों पर प्रक्षेपण किया गया। अभियान के माध्यम से सड़क किनारे, खाली पड़ी भूमि और अन्य उपयुक्त स्थानों पर सीड बॉल डालकर भविष्य में अधिक से अधिक नीम के पौधे विकसित करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन


अभियान के संयोजक ऋषि जाट एवं बॉक्सर रामू ने बताया कि सीड बॉल चिकनी मिट्टी, जैविक खाद और नीम के बीजों से तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार सीड बॉल तैयार करने में लगभग दो माह का समय लगा। अभियान में डोनेश राना, विवेक कृष्णा राना, डोली, यशी सहित अन्य सहयोगियों ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें