फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी के बरसाना में लठमार होली आज, प्रेमपगी लाठियों के साथ बरसेगा अबीर-गुलाल

Fri, 15 Mar 2019 01:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
लठामार होली खेलतीं हुरियारिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपनी विलक्षण शैली के लिए देश-दुनिया में जानी जाने वाली बरसाना की लठमार होली का आयोजन आज किया जाएगा। लठमार होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे दोपहर दो बजे प्रिया कुंड पर पहुंचेंगे, जहां बरसानावासियों द्वारा उनका स्वागत-सत्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्हें स्वागत में भांग की ठंडाई पिलाई जाएगी। भांग की मस्ती में झूमते हुरियारे यहां पर अपनी पाग बांध कर खुद को लठमार की मार झेलने के लिए तैयार करते हैं। हुरियारे यहां से सीधे लाडली जी मंदिर में पहुंचेंगे, जहां बरसाना और नंदगांव के गोस्वामियों का संयुक्त समाज गायन होगा।

समाज गायन के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर प्यार भरे कटाक्ष करेंगे। समाज गायन के बाद हुरियारे रंगीली गली में उतरेंगे। जहां हुरियारिनें हाथ में लाठियां लिए उनके स्वागत को तैयार मिलेंगी। रंगीली गली से हुरियारिनों द्वारा हुरियारों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


हुरियारे बड़ी कुशलता से खुद को बचाते हुए हुरियारिनों की लाठी के प्रहारों को अपनी ढालों पर झेलेंगे। ब्रज की भव्य और दिव्य होली के इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए लाखों का जनसैलाब उमडे़गा। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन

बरसाना लठमार होली की सुरक्षा 1676 जवानों के कंधों पर

बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की सुरक्षा 1676 जवानों के कंधों पर होगी। तीन जोन और 10 सेक्टर में बरसाना की सुरक्षा को बांटा गया है। अबकी बार बीएसएफ और पीएसी की सुरक्षा में लठमार होली होगी। बरसाना मंदिर के चहुंओर की सुरक्षा पुलिस के हाथों में रहेगी।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। बरसाना को तीन जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। कड़ी सुरक्षा के मध्य लठमार होली होगी। 14 मार्च को लड्डू होली से ही सुरक्षाकर्मी अपने-अपने तय प्वाइंट पर नजर आएंगे।

एएसपी-तीन, क्षेत्राधिकारी-10, इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी-50, एसआई-150, सिपाही-700, होमागार्ड-500, 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 80 महिला एसआई/सिपाही, चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी बीएसएफ, एलआईयू, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवॉड, सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें