चार साल के पुत्र ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में गत दिनों मिले सिरसागंज के कठफोरी क्षेत्र के युवकों के शव 15 अगस्त की शाम घर आए तो परिवार में कोहराम मच गया। तीनों के शवों का अंतिम संस्कार उनके पैत्रक गांव में किया गया। चार वर्षीय बेटे ने पिता की चिता को जब मुखाग्नि दी तो हर किसी के आंखे नम हो गई।
देश में आजादी का जश्न मन रहा था। इसी दौरान जिले के कठफोरी क्षेत्र के तीन युवकों के घरों पर शवों के आने का परिजन इंतजार कर रहे थे। चार अगस्त को अंजू बघेल के ट्रक को लेकर दिनेश बघेल, राजकिशोर एवं संजू बघेल गाजियाबाद से मैटी लेकर साथ गए थे।
सात अगस्त तक ही इन्हें रायपुर में बालाजी एंटरप्राइजेज पर पहुंचना था। लेकिन नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हुई थी। रायपुर जिले के थाना लालबाग क्षेत्र के राजनंदगांव में दफनाए गए शवों को बाहर निकालने के बाद परिजन लेकर वहां से चले थे।