फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोकतंत्र सेनानी का किया अंतिम संस्कार

Wed, 20 Mar 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन


कुरावली। लोकतंत्र सेनानी की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी राजवीर सिंह यादव (63) लोकतंत्र सेनानी थे। मंगलवार को उनकी हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु की सूचना पर एसडीएम रामनारायण वर्मा, सीओ कुरावली संजय वर्मा, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर कुरावली गांव पहुंचे। पुलिस लाइन से पहुंची टीम ने सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश अवस्थी, मथुरा प्रसाद, दानवीर सिंह, एसीजेएम मुरादाबाद, देवप्रताप, उदयप्रताप, उमेशचंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, प्रधान ललित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें