फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी का बेरहमी से कत्ल, फिर इंजीनियर ने किया सुसाइड; एक साथ जले शव... तो बिलख पड़ा मासूम बेटा व परिवार

Wed, 03 Jan 2024 05:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने के बाद इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। दोनों के स आगरा में एक साथ जले। इस दौरान मासूम बेटा व परिवार के लोग बिलख पड़े। 
विज्ञापन
ताजगंज स्थित श्मशान घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के दयालबाग के रहने वाले इंजीनियर गौरव शर्मा ने गुरुग्राम (हरियाणा) में पत्नी लक्ष्मी की हत्या कर दी थी। इसके बाद गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से सर्विस रोड पर कूदकर आत्महत्या की थी। दोनों के शव को सोमवार रात आगरा लाया गया। मंगलवार को दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बेटा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


दयालबाग स्थित अशोक एन्क्लेव निवासी गौरव शर्मा काफी समय से गुरुग्राम में परिवार सहित रह रहे थे। एक कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी। गौरव शर्मा के घर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। पुलिस घर पहुंची तो उनकी पत्नी लक्ष्मी का शव पड़ा था। बेटा पास ही मां से लिपटकर रो रहा था। बाद में गौरव ने गाजियाबाद में आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ेंः- UP: ताजनगरी में नए साल पर शौकीनों ने गटकी 16 करोड़ की शराब, पिछले साल से तीन करोड़ अधिक राजस्व मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सोमवार को आगरा से परिजन गुरुग्राम और गाजियाबाद पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किए। लक्ष्मी के पिता राजेश रावत ने बताया कि गौरव और लक्ष्मी के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को ताजगंज श्मशान घाट पर किया गया। धेवते की हालत गंभीर है। इस पर उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, गुरुग्राम पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें