डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को पूरा करने का अंतिम दिन शनिवार है। समय सीमा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी ला दी है और सभी केंद्रों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक लगभग सात लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। मूल्यांकन के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12 समन्वयक तैनात किए गए हैं। इनकी निगरानी में मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है। दो केंद्रों पर कार्य समाप्त हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों पर प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा और कड़ी निगरानी के बीच उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विवि की ओर से 10 जनवरी तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का लक्ष्य रखा था। पर उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या अधिक होने के कारण मूल्यांकन की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।