फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोरोना योद्धा' का उत्पीड़न कर रहे मकान मालिक, बाथरूम पर लगाया ताला, कमरा छोड़ने को कहा

Mon, 01 Jun 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • स्वास्थ्यकर्मी ने मकान मालिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • विभागीय अधिकारियों ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक कोरोना योद्धा के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां कोरोना से जंग में जुटे स्वास्थ्यकर्मी ने मकान मालिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मकान मालिक कहते हैं कि तुम अस्पताल में काम करते हो, तुमसे कोरोना फैलने की आशंका है। मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। बाथरूम पर ताला लगा दिया, इस कारण वो रिश्तेदार के घर रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिचपुरी पर एलटी के पद पर तैनात धर्मेश कुमार वेस्ट अर्जुननगर में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले दो कमरे किराए पर लिए थे। इसमें एक बाथरूम भी था। 


आरोप है कि मकान मालिक उनका शोषण कर रहे हैं, कहते हैं कि तुम कोरोना के दौरान अस्पताल में काम कर रहे हो। वो कोरोना फैलने की आशंका जताते हैं। साथ ही लोगों से उनके वाहन को छूने और बात करने के लिए मना करते हैं। इससे धर्मेश और उनकी पत्नी तनाव में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार संग रिश्तेदार के घर रहने को मजबूर

स्वास्थ्य कर्मी की छह साल की बच्ची है। उसकी भी देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। धर्मेश का कहना है कि 10 दिन पहले वो अपने रिश्तेदार के घर चले गए। कमरों पर ताला लगा दिया। शुक्रवार को घर लौटकर आए तो बाथरूम पर ताला लगा मिला। 

मकान मालिक से ताला खोलने को कहा, लेकिन उन्होंने अभद्रता कर दी। कमरे खाली करने के लिए बोल दिया, धमकी भी दी। अब वो रिश्तेदार के घर में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने क्षय रोग अधिकारी महिला चिकित्सालय से शिकायत की। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें