इनका पहली बार सर्किल रेट तय होगा। जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा इस बार जिन गांव में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है वहां सर्किल रेट में समानता रहेंगी। पूर्व में भूमि अधिग्रहण प्रभावित गांव में अलग-अलग सर्किल रेट को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। जिससे निपटने के लिए आस-पास के गांव में सर्किल रेट एक समान रखने का निर्णय हुआ है। कृषि, आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक चार तरह की संपत्तियों के अलग-अलग सर्किल रेट होंगे।
नए रेट 30 जून तक हो सकते हैं लागू
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि नए सर्किल रेट निर्धारण की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट मिल गई है। शहर में अधिकतम 45 और ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत वृद्धि संभव है। मंडलायुक्त की संस्तुति के बाद नए रेट लागू किए जाएंगे। 30 जून तक सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएंगी।
मांगी जाएंगी आपत्तियां और सुझाव
सहायक महानिरीक्षक निबंधन एके सिंह ने बताया कि सर्किल रेट की सर्वे रिपोर्ट पर जल्द आपत्तियां और सुझाव जनप्रतिनिधियों, बिल्डर्स, अधिवक्ता, किसान व आमजन से मांगे जाएंगे। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद नए सर्किल रेट प्रभावी होंगे।
यहां आसमान छूएंगे भाव
- संजय प्लेस में 1,40,000 से 1,60,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- एमजी रोड पर 1,60,000 से 1,90,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- फतेहाबाद रोड पर 1,00,000 से 1,40,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- कमला नगर में 90,000 से 1,20,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- चर्च रोड से खंदारी तक 1,00,000 से 1,20,000 रुपये तक
(नोट: 45% वृद्धि होने पर प्रस्तावित सर्किल रेट)
ये भी पढ़ें-
UP: 'डंडे और चाकू से किए वार... फिर फावड़े से काटा', हितेंद्र के सिर पर सवार था खून, बेटी ने बताई पूरी कहानी
http://