फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भूमाफिया ने कराया फर्जी बैनामा, 19 लाख की धोखाधड़ी; पांच के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 19 May 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भूमाफिया ने फर्जी बैनामा कर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। 
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज के गांव कहरई में भूमाफिया ने तहसील सदर में सांठगांठ करके एक ही प्लाॅट को कई लोगों को बेच दिया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर ताजगंज के व्यापारी ने पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कहरई, गायत्री मधुसूदन सिटी पार्ट-1 निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कहरई ताजगंज में 100 वर्ग गज का प्लाॅट लगभग 19 लाख रुपये में फर्रुखाबाद के प्रमोद कुमार से खरीदा था। इसका बैनामा 13 जनवरी 2025 को किया गया। बैनामा कराने के बाद वह प्लाॅट पर कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें मुनेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह प्लाॅट पत्नी सुषमाला के नाम दर्ज है।
 
विज्ञापन

12 साला निकलवाया तो उसमें कोई बैनामा दर्ज नहीं था। यही प्लाॅट देवेश शुक्ला, प्रमोद कुमार वर्ष 2010 में शुषमाला शर्मा को बेच चुके थे। इसके बाद भी उन्हें फर्जी तरीके से प्लाॅट बेचकर 19 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। उन्होंने शाहगंज के गोविंद नगर निवासी देवेश शुक्ला, फर्रुखाबाद के प्रमोद, राजीव कुमार, ताजगंज के सुभाष सिंह भदौरिया व नंद किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें