दोनों जगह सिर्फ भाजपा के ही एक-एक प्रत्याशी ने जमा किया है पर्चा
बाह फतेहाबाद। भूमि विकास बैंक बाह, खेरागढ़ और फतेहाबाद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को बाह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम वरन कुशवाह और फतेहाबाद से भाजपा नेता राजेश कुशवाहा और खेरागढ़ से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय पाल सिंह सिकरवार का ही नामांकन हुआ है। इससे इन तीनों का निर्विरोध नामांकन तय माना जा रहा है।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 22 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लेने एवं चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। जरूरी होने पर 27 जनवरी को मतदान होगा और चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव अधिकारी बाह तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सिर्फ एक नामांकन पत्र राम बरन कुशवाह का भरा गया है। भूमि विकास बैंक बाह के चुनाव के लिए भाजपा ने जिला महामंत्री संतोष कटारा, जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड, संतोष गहलौत, सुनील बाबू, नितिन वर्मा को संयोजक बनाया है। निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ होने पर राकेश कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, भाव सिंह नरवरिया, सुशील भदौरिया, श्याम शर्मा, रविंद्र सिंह भदौरिया, निखिल गुप्ता, पवन भदौरिया, उमेश सिसोदिया आदि खुशी जताई है।
वहीं, फतेहाबाद में नामांकन के दौरान पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, रामकुमार शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
खेरागढ़ में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी ग्राम चीत निवासी विजय पाल सिंह सिकरवार के नामांकन के दौरान चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार, दिनेश गोयल, पवन सिकरवार, मोहन गोयल, पिंटू सोलंकी, नेत्रपाल रावत,अशोक सिकरवार आदि मौजूद रहे।
किरावली में तीन और जगनेर में भरे गए दो पर्चे
किरावली जगनेर। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के लिए किरावली में भाजपा की तरफ से अभुआपुरा निवासी मोहरसिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व सभापति क्षेत्रपाल सिंह और उनके बेटे सत्यपाल ने नामांकनपत्र भरा है। भाजपा प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, अशोक राना, विनोद अग्रवाल, घंसू सरपंच, अमरपाल सिंह मुखिया, पिंकी सरपंच आदि रहे। वहीं जगनेर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पदम तोमर और निर्दलीय मनोज कुमार शर्मा ने अपना नामांकन तहसीलदार किरावली राजपाल सिंह के समक्ष जमा किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नामांकन के दौरान विधायक भगवान सिंह, पूर्व विधायक महेश गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद