फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमि अधिग्रहण दोषपूर्ण, भूस्वामियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी की भू-अधिग्रहण प्रक्रिया पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना को दोषपूर्ण बताते हुए भू स्वामियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण अधिसूचना में संशोधन की मांग की।आक्रोशित लोगों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों को भी संतोषजनक तरीके से नहीं सुना जा रहा। उन्होंने बताया कि ग्राम ज्याउद्दीनपुर पर आवासीय, वाणिज्यिक भवन, भूखंडों को अधिग्रहण की अधिसूचना में कृषि भूमि दर्शा दिया गया है। भूमि का प्रकार दर्शाने से पूर्व कोई भौतिक सर्वेक्षण नहीं किया गया। कई वर्षों से दुकान मकान बने हुए हैं। भूखंडों की बाउंड्री बनी हुई है। सड़क इंटरलॉकिंग, पक्के गेट, सीवर बिजली की लाइनें मौजूद हैं। इसके बावजूद आवासीय एवं गैर कृषि भूमि को कृषि भूमि दर्शा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना में भूमि के वास्तविक प्रकार को दर्ज किया जाए। आवासीय और वाणिज्यिक भूमि की आबादी दर्ज की जाए और कृषि भूमि के मानक से हटाया जाए। आक्रोशित लोगों में संजय गुप्ता, सोरन सिंह ने बताया कि अधिग्रहण में पूरी तरह से मनमानी की जा रही है। अन्य स्थानों पर भी इस तरह की अनियमितताएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें