फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सरे के लिए दो-दो घंटे मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 11:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। उन्हें अपनी बारी के लिए काफी देर तक तक इंतजार करना पड़ा। एक्सरे विभाग में मरीजों की अधिक थे। बताया गया कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण एटा जिले से भी लोग भी यहां आए हैं। इसके चलते एक्सरे के लिए दो-दो घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अब तक जिला अस्पताल पहुंच रहे थे। सर्दी बढ़ने के कारण सांस संबंधी दिक्कत से परेशान रोगियों की संख्या भी बढ़ गई। इससे पहले औसतन 25 से 30 रोगी पहुंच रहे थे जो बढ़कर 50 से अधिक चुके हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। चिकित्सक बढ़ती ठंड को इसका कारण बता रहे हैं। सोमवार को दिनभर में 1240 नए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। 300 मरीज पहले भी आ चुके थे। हर कोई डॉक्टर को पहले अपनी मर्ज बताना चाह रहा था। बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक ज्यादा परेशान दिखे। उन्हें कतार में लगना पड़ रहा था। 165 बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित जिला अस्पताल पर पहुंचे। कम से कम एक घंटे के बाद बच्चों को दिखाने का नंबर आ पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें