आगरा के थाना लोहामंडी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इसमें तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
गजानन नगर, लोहामंडी की कविता गुप्ता ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि कमला नगर की बिजेंद्र, प्रियंका, निधि, निखिल अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल व मोहित ने कंपनी खोलकर निवेश का लालच दिया। कामकाजी महिलाओं को अपने जाल में फंसाया।
यह भी कहा कि सभी आरोपी निवेश के नाम पर 2.41 करोड़ रुपये हड़प चुके हैं। इन लोगों के विरुद्ध जयपुर, भरतपुर और डीग के थानों में भी केस दर्ज हैं। जयपुर हाउस की ज्योति, दहतोरा सिकंदरा की प्रियंका जैन, मुरली नगर की बबीता से भी ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।