फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नलकूप खराब, 600 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, सर्दी में 100 से 300 मीटर दूर से पानी भरने को मजबूर हैं लोग

विज्ञापन
वंशीगोहरा में खराब नलकूप। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में एक सप्ताह से नलकूप खराब है। इसके चलते करीब 600 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग सर्दी के बीच समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को अपने घर से 100 से 300 मीटर दूर सरकारी हैंडपंपों से पानी भरने जाना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नलकूप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा, पुलंदर की बगिया, आंशिक खरगजतीत नगर आदि में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। लोगों का कहना है कि वंशीगोहरा में नलकूप खराब चल रहा है। इस ओर नगर पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की गई है। ध्यान नहीं दिया गया। लोगों को सर्दी में 100 से 300 मीटर दूर हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द नलकूप सही नहीं कराया गया तो वह लोग पालिका कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। वहीं, मोहल्ले में दो हैंडपंप खराब हैं। इन्हें भी ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें