फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बारिश के पानी में बच्चों से कुर्सियों का पुल बनवाने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज, विभाग ने किया निलंबित

Thu, 28 Jul 2022 10:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शिक्षिका ने जलभराव से निकलने के लिए बच्चों से गंदे पानी में कुर्सियां रखवाई थीं, जिन पर पैर रखकर निकली थीं। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
कुर्सियों पर पैर रखकर निकली थीं शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय दघेंटा की शिक्षिका पल्लवी श्रोत्रिय को स्कूल में बारिश से हुए जलभराव से निकलने के लिए बच्चों से कुर्सियों का पुल बनवाना महंगा पड़ गया। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद इसे संज्ञान लेते हुए प्रभारी बीएसए नीतू सिंह ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


बीएसए नीतू सिंह ने कहा कि शिक्षिका ने जलभराव से निकलने के लिए बच्चों को पानी में उतार दिया और खुद बच्चों से पानी में कुर्सियां रखवाईं, जिन पर पैर रखकर निकलीं। यह बहुत ही गलत एवं अशोभनीय है। कोई भी किसी शिक्षक और शिक्षिका से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं कर सकता है। उक्त शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। 

स्कूल परिसर में भर गया था पानी 

बता दें कि मंगलवार की सुबह से बरसात होने पर स्कूल परिसर में पानी भर गया था। पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा। छात्र-छात्राएं बारिश के पानी से गुजर कर अपनी कक्षाओं तक पहुंचे, लेकिन शिक्षिका पल्लवी श्रोत्रिय ने बच्चों से स्कूल की कुर्सियां पानी में रखवाईं, जिन पर पैर रखकर वह बरामद तक पहुंचीं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह ने बताया कि स्कूल के सामने सड़क को बनाया जा रहा है। मिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा कर दिया गया है, जिससे स्कूल परिसर नीचे हो गया है। नालियां भी बंद हो गईं हैं। जिसकी वजह से पानी निकलना बंद हो गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी एवं शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें