फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत की शिकायत पर महिला टीचर को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद वारदात

Fri, 13 Jul 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र में अश्लील हरकत की शिकायत करने पर भड़के शोहदे के परिजनों ने एक महिला टीचर को घर से खींचकर बेरहमी से पीटा। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में घायल टीचर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही सीओ और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर मामले की जांच में जुट गई है।

बाह के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला परिषदीय स्कूल में पढ़ाती है। गुरुवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले शोहदे ने उनके साथ अश्लील हरकत की। टीचर ने मामले की शिकायत बाह थाने में की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं ने की पिटाई

शिकायत पर शोहदे के परिजन भड़क गए। आरोपी के घर की महिलाएं टीचर के घर पहुंच गईं और खींचकर बेरहमी से जमीन पर पटककर डंडे से पिटाई कर दी। उसके बाल पकड़कर खींचे।  

मारपीट की यह घटना टीचर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़िता का सीएचसी बाह पर मेडिकल कराया। मामले की शिकायत एसपी पूर्वी नित्यानन्द राय और सीओ बाह सत्यम से की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें