फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। करवाचौथ की रात गांव मद्दापुर खास में एक दंपती के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर खास निवासी सतेंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को करवाचौथ के पर्व के चलते वह शाम करीब चार बजे वह घर आ गया था। पूजा की तैयारी चल रही थी, इस बीच सतेंद्र का 30 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सतेंद्र छत पर चला गया और पत्नी कमरे में जाकर लेट गई। शुक्रवार की सुबह ऊषा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा था। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें