फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों से मिली दुत्कार, महिला सिपाही ने किया दुलार, खुशी से छलक पड़ीं बूढ़ी आंखें

Sat, 28 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के पास बैठी सिपाही राजकुमारी
विज्ञापन
अपनों से मिले दुत्कार के बाद खाकी से मिले प्यार पर एक बुजुर्ग महिला की आंखों से खुशी आंसू छलक पड़े। भावुक कर देने वाली यह तस्वीर एटा जिले में सामने आई है। 
विज्ञापन


महिला अपने बेटे से परेशान होकर शिकायत करने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। यहां तैनात महिला सिपाही ने सिर्फ उसकी सुनी बल्कि बेटी की तरह उसे दुलार भी दिया। 

शुक्रवार को बुजुर्ग महिला अपने बेटे की दुत्कार से आहत होकर घर से निकल आई। वो बेहद परेशान थी। सुबह से उसने कुछ नहीं खाया था। पुलिस कार्यालय के बाहर बैठी रो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही ने बेटी बन किया दुलार

बुजुर्ग महिला को रोता देख पुलिस कार्यालय पर तैनात महिला सिपाही राजकुमारी उनके पास आईं। वो महिला को दुकान पर ले गई। जहां उसे चाय पिलाई और खाना खिलाया। 

सिपाही राजकुमारी के सेवाभाव से बुजुर्ग महिला की आंखों में खुशी छलक आईं। उसने अपने बेटे की करतूतों के बारे में बताया। इस पर महिला सिपाही उसे एएसपी के पास लेकर गईँ।

महिला ने एएसपी संजय कुमार को बताया कि उसका बेटा आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। बुरा भला कहता है। इससे वो बेहद परेशान है। इस पर एएसपी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें