रंगेश्वर मार्केट में स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में करीब 15 से 20 लाख रुपये के लेडीज सूट, फॉल, और पेटीकोट जलकर खाक हो गए।
मथुरा के रंगेश्वर मार्केट में लेडीज सूट की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आधी रात के बाद की है, जब सभी लोग सो रहे थे। आग की लपटों को जब कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां आ गईं। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
रंगेश्वर मार्केट में सदर बाजार के रहने वाले लक्ष्मीनारायण अरोड़ा की दुकान में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में करीब 15 से 20 लाख रुपये के लेडीज सूट, फॉल, और पेटीकोट जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि आसपास की दुकान इस आग की चपेट में आने से बच गईं। हालांकि आग से दुकानों के बोर्ड जल गए। इस मार्केट में करीब 40 दुकानें हैं। अग्निशमन की दमकल ने रात को ही करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था।
दुकान स्वामी ने बताया कि 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलाकर राख हुआ है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक दुकान स्वामी ने कोई भी तहरीर नहीं दी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।