फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिंकू और शाहिल के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीते लाडम व वॉरियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे 33वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में लाडम क्रिकेट क्लब ने बास सुजान क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। जबकि दूसरे में अकोला वॉरियर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने बजरंग दल क्रिकेट क्लब को 28 रन से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में बास सुजान क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में लाडम क्रिकेट क्लब की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच कप्तान रिंकू को 51 रन और 2 विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। मैच के अंपायर साहिल और साबिर रहे। दूसरे मुकाबले में अकोला वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 13 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन बनाए। जवाब में बजरंग दल क्रिकेट क्लब की टीम 15 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच शाहिल को दिया गया, जिन्होंने 32 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके। मैच के अंपायर अंशुल और अमित रहे। मैच के दाैरान सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर, मनोज चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें