कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे शहर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं नए क्वारंटीन सेंटर्स के लिए प्रशासन को गद्दे व चादर नहीं मिल पा रहे हैं। टेंटहाउस वाले वारदाना देने से इनकार कर रहे हैं।
रोहता में बनाए दो नए क्वारंटीन सेंटर्स के लिए एक हजार गद्दों का इंतजाम करने में प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अपरजिलाधिकारी शहर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि टैंट वाले गद्दे और चादर नहीं दे रहे। उन्हें लगता है गद्दों से संक्रमण फैल सकता है।
जबकि ऐसा नहीं होता है। उन्होंने बताया जिन टेंट वालों से गद्दे लिए हैं अब वो उन्हें वापस लेने को तैयार नहीं हो रहे। उनका कहना है ये गद्दे हमने दान कर दिए हैं। जो गद्दे वापस नहीं लेगा उन्हें गरीबों में बंटवा दिया जाएगा।