मैनपुरी। भोगांव मार्ग पर गांव ललूपुर के पास बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से आ रहे एक मजदूर को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी ज्वाला प्रसाद राजपूत (45) बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से किसी काम को लेकर शहर जा रहा था। साइकिल मैनपुरी भोगांव मार्ग पर पूजा ढावा के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में ज्वाला प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं कार को थाने में खड़ा कराया है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।