फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस से उतरने के दौरान फिसला मजदूर, टायर की नीचे आने से मौत

Fri, 17 Jan 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक शब्बीर अली का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बस अड्डा चौराहे पर बस से उतरने के दौरान मजदूर का पैर फिसल गया और वह पहिये के नीचे आ गया। हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मजदूर कौशांबी का रहने वाले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद कौशांबी के थाना करारी क्षेत्र के गांव छिमिरछा निवासी शब्बीर अली (55) सराय अगहत जनपद एटा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने घर चले गए थे। वापस लौटने के दौरान शुक्रवार की सुबह कस्बा स्थित बस अड्डा चौराहे के पास उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। वह चलती बस के पहिये के नीचे आ गए। जब तक लोगों ने शोर मचाया और चालक ने बस को रोका, तब तक शब्बीर अली की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें