फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Tue, 21 May 2019 11:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
आगरा में ताजगंज के धांधुपुरा में मकान का एक हिस्सा गिर जाने से इसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। यह मकान फतेहाबाद रोड स्थित होटल ईस्ट गेट के मालिक राजपाल का बताया गया है। हादसे के बाद ठेकेदार फरार हो गया है।
विज्ञापन


मकान के सटा प्लॉट है। प्लॉट में बेसमेंट बनवाया जा रहा था। इसमें श्रमिक लगे थे। खोदाई किए जाने से मकान का एक हिस्सा गिर जाने का डर था। इसे बल्ली से रोका गया था।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बल्ली के हट जाने से मकान का आगे का हिस्सा ( पोर्च ) गिर गया । इसका मलबा प्लॉट में काम कर रहे मजदूरों पर जाकर गिरा। मजदूर दब गए। आस पास के लोगों और अन्य मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इस हादसे में नाहर सिंह (50) पुत्र विद्याराम निवासी, बुढ़ैरा, ताजगंज की मौत हो गई। ताजगंज के ही रहने वाले मजदूर हरीश, राकेश और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके पर न ठेकेदार मिला और न ही मकान मालिक। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। उधर, ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ मजदूरों में गुस्सा बताया गया है। कुछ लोग इस मामले में समझौता कराने में लगे हैं। 

आसपास के लोगों ने बताया कि बेसमेंट की खोदाई के लिए एडीए से अनुमति नहीं ली गई थी। कई लोगों ने इस पर आपत्त्ति भी जाहिर की थी। आस पास के मकानों को भी खतरा है।

उनकी नींव के बराबर में खोदाई की जा रही है। मजदूरों में शामिल ताजगंज की जया ने बताया कि वह थोड़ी दूरी पर थी। जैसे ही पता चला, वह पहुंची। वहां देखा कि मजदूर मलबे में दबे हैं और चीख रहे हैं। आस पास से आए लोगों ने उन्हें निकाला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें